प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति का प्रचारक संंवाहक है हिमाचल की शान संस्था
लोकेशन चमन शर्मा आनी
आनी जिला कुल्लू के आउटर सिराज की कल्चर संस्कृति एवं गायन,नृत्य,संगीत,पर 2019 से कार्य करने वाली हिमाचल की शान संस्था है। हिमाचल शान संस्था के अध्यक्ष संचालक श्याम सिंह भारती ने कहा की प्रदेश के युवाओं की नई सोच,नया जोश,मिलकर प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। स्कूली छात्र गायन एवं नृत्य जैसी प्रतिभा में आगे बढ़ रहे है। हिमाचल की शान मंच प्रदान कर रही है। सोमवार को एस डी एम सभागार में हिमाचल की शान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल की शान वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन एस डी एम नरेश वर्मा ने किया । इस कार्यक्रम में एस डी एम आनी को हिमाचल की शान संस्था ने समानित किया। एस डी एम ने कहा की प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति,गायन,नृत्य,मेलो,त्यौहारो की परम्परा समाज की विभिन्न संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही है। उन्होंने हिमाचल की शान के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस वार्षिक कैलेंडर 2024 में प्रदेश के जिला कुल्लू की समाजसेवी प्रतिभा शर्मा,प्रधान वेद राम ठाकुर,मीतू ग्रोवर प्रोडेक्शन,पूजा गुप्ता जो की हिमाचली परिधानों को सुसजित करती है। कुल्ल्वी,परिधान को सुंदर बनाती है। इन सभी के कार्यो का प्रकाशन किया गया है। इसके अलावा कुमारी प्राशी मॉडलिंग में हिमाचल का नाम रोशन कर रही है। ध्रुव शर्मा हिमाचल का सुपर डांसर बन चुका है। साहिल शर्मा वायस आफ हिमाचल,सहित प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे समाजसेवी,गायन एवं नृत्य संगीत के कलाक़ारो को शामिल किया गया है। श्याम सिंह भारती ने कहा की जल्द ही प्रदेश एवं जिला कुल्लू की पहाड़ी परम्परा गायन आदि विषयो पर स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिम संस्कृति संस्था के संस्थापक एस आर शर्मा, अध्यक्ष पंडित चमन लाल,ए पी आर ओ तरजीव शर्मा,जे टी ओ नेगी,आदि हिमाचल की शान संस्था के सभी सदस्य शामिल थे।
