सूक्खु सरकार ने बदले की भावना वाली नीति बन्द नहीं कि तो होगा प्रदर्शन व घेराव: भाजपा अनुसूचित मोर्चा बल्ह

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बल्ह की बैठक में बोले मंडलाध्यक्ष जीवन सिंह चौहान

बैठक में बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी विशेष रूप से हुए शामिल

नेरचौक,10 नवंबर

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बल्ह की बैठक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष रूप से शामिल हुए। विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं बल्ह की जनता को पावन दीपावली एवं धनतेरस की बधाई व शुभकामनाएं दी। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बल्ह के सभी पदाधिकारी को 2024 के लोकसभा चुनाव में कमर कसने के भी निर्देश दिए। बल्ह विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 22 नवंबर को अयोध्या में बन रहे भव्य व विशाल राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने सभी आग्रह करते हुए कहा कि इस भव्य एवं यादगार कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गर्व के साथ इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें। वहीं बैठक में चर्चा करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बल्ह के मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार में बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने जो जनहित के विकास कार्य एवं योजनाएं शुरू करवाई थी उन्हें मौजूदा कांग्रेस की सूक्खु सरकार ने बदले की भावना से बंद करवा दिया है जिसमें से छड़ोल से बाहधार सड़क, गल्याण से निहागल गलू सड़क, झहल (रिवालसर) से गोदाहण सड़क, चुवाड़ी-सन्देहड़ा-घट्टा-छातडू-बगला सड़क, टावां- कुम्मी सड़क की मरम्मत, लोहारा से दरबाथू सड़क तथा पेयजल व सिंचाई योजनाओं में घट्टा से सकरोहा तथा हेड से मेरामसीत कुल्ह इत्यादि कार्य व सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। मोर्चा अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इन रोके गए जनहित कार्य एवं योजनाओं को शुरू करवाया जाए अन्यथा मोर्चा सड़कों पर धरना प्रदर्शन सहित सरकार का घेराव भी करेगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की है।
बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री चेतराम, जिला सचिव रामलाल कौंडल, बल्ह भाजपा मंडल के महामंत्री कुलदीप ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री राजकुमार, प्रभु राम कौंडल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *