भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने किया कार्यकारिणी विस्तार
विधानसभा क्षेत्र मंडी विधायक अनिल शर्मा, भाजपा मंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष कपूर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष किशोर से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल पदाधिकारियों, मण्डल कार्यसमिति सदस्यों व मण्डल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है ।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मण्डल में कमलेश कुमारी धन्यारा, मनोज कुमार तल्याहड़, भूषण जागर, हरीश कुमार मझवाड़, रणजीत सिंह सदयाणा, भवानी सिंह रन्धाड़ा व नरेश कुमार नेला को मण्डल उपाध्यक्ष, होशियार सिंह तल्याहड़ व गोविन्द राम साईं को मण्डल महामंत्री, चुड़ू राम बग्गी को मण्डल कोषाध्यक्ष,गंगा राम सुक्का कून, इन्द्र सिंह रवि नगर, मनीष कुमार बाड़ी गुमाणु, अनंत राम कठ्लग, जीवन लाल समराहण, जगदीश कोट व सागरी देवी खलियार को मण्डल सचिव, चेत राम घन्यारी को कार्यालय सचिव, सन्त राम थनेहड़ा को कार्यालय सह-सचिव, दुर्गा दास सदोह को मीडिया प्रभारी, नेत्र सिंह भ्रौण को मीडिया सह-प्रभारी, देवी राम कौण्डल थनेहड़ा को प्रवक्ता, सोनू फतेवाहन को सह-प्रवक्ता, गुरदेव रन्धाड़ा को सोशल मीडिया प्रभारी, कुशमा जनेड को सोशल मीडिया सह-प्रभारी, नोता राम भरगाँव को आई०टी० प्रभारी व पवन कुमार मझवाड़ को आई०टी० का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मण्डल में रमेश कुमार सदयाणा, सुनिता खलियार, संजय कुमार सुहड़ा-2, नानक चन्द धियुं, रुप लाल जेल रोड़, राज कुमार अप्पर पंडोह, पवन कुमार दयाड़ी, कृष्णा देवी साईं, जोगिन्दर धन्यारी, रमन लाग धार, हुक्म चन्द बतौर, सुख राम तांदी, जय सिंह मन्याणा, हंस राज नेला, सुख राम दूदर, भगत राम भटवाड़, चुड़ामणी बनायट, राज कुमार सेहली, लाल सिंह पंडोह, धमेन्द्र डवाहण, इन्द्र सिंह समराहण, बलदेव कून, गुलशन गैहरा, भीम सेन कोटली व अमर सिंह मन्याणा को मण्डल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त बालक राम सौली खडड्, जवाहर सिंह रन्धाड़ा, परस राम कुटली, कपूर चन्द अकेला पंडोह, विश्वनाथ रवि नगर, किशन सिंह मराथु, गंगा राम डवाहण, सावित्री देवी छनवाड़ी, विरेन्द्र सिंह आर्य चड्यारा, दीपाली जसवाल थनेहड़ा, भावना देवी जनेड़, किरण कुमारी मान्थला, निशा कुमारी कोटली, रामेश्वर सुहड़ा, नेक राम कोट, जीत लाल बग्गी-तुंगल, खेम सिंह सियोग, पवन कुमार मझवाड़, बलवीर सिंह साईं, प्रताप सिंह रन्धाड़ा, चमन लाल कठलग, ब्रेस्तु राम थलेहड़, कांशी राम मराथु, विद्या देवी बीर, किशोरी लाल सदयाणा, रिंकू मांथला व राज कुमार सतोहल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मण्डल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप मे नियुक्त किया गया ।
अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने सभी नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों, मण्डल कार्यकारिणी सदस्यों व मण्डल विशेष आत्रित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी । मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा जी व भाजपा मंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष कपूर ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है ।
