कलम छोड़ो हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों के समर्थन में उतरे प्रधान उप प्रधान
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री से पैरवी करने का किया वादा
नेरचौक, 13 अक्टूबर : जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की कलम छोड़ो हड़ताल के चौधवें दिन विकासखंड बल्ह के अधिकतर प्रधान व उपप्रधान भी शुक्रवार को हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारियों के साथ समर्थन में उतरे और दिनभर विकासखंड कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के साथ बैठे रहे प्रधानों का कहना है कि जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायत के काम बाधित हो गए हैं पंचायत में किसी भी प्रकार का विकास कार्य न होने के साथ-साथ युवा बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं हो रहे हैं उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल व उनकी मांग जायज है जिस पर प्रदेश सरकार को सकारात्मक कदम उठाते हुए उनकी मांग को प्राथमिकता पर पूर्ण कर देना चाहिए कर्मचारियों के हड़ताल से हटने पर ही प्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी इस दौरान पूर्व मंत्री एवं जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी भी विकास खड कार्यालय बल्ह में पहुंचे और कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी और इनका दर्द सांझा किया। प्रकाश चौधरी ने जिला परिषद के इन कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे हड़ताल के बजाय मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार के साथ मिल बैठकर बात कर इसका स्थाई हल निकालने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इन कर्मचारियों की विभाग में विलय करने की मांग को पूरा नहीं किया। अब नई सरकार से इन्हें मांग पूरी होने की उम्मीद है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और संबंधित विभाग के मंत्री से आग्रह करूंगा। महासंघ के प्रधान चूड़ामणि ने कहा कि पूर्व में रही सरकार और वर्तमान सरकार उनको आज तक आश्वासन ही देती आ रही है मजबूरी में अब उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग को पूर्ण नहीं करती है तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
