कलम छोड़ो हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों से मिले लाल सिंह कौशल, दर्द किया सांझा

सीएम के समक्ष महासंघ की पैरवी करने का दिलाया भरोसा

सुंदर नगर 8 अक्टूबर

जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की कलम छोड़ो हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर गई है। शनिवार को आठवें दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक निदेशक लाल सिंह कौशल ने धनोटू में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी और इनका दर्द सांझा किया। लाल सिंह कौशल ने जिला परिषद के इन कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही लाल सिंह कौशल ने हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे हड़ताल के बजाय मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार के साथ मिल बैठकर बात कर इसका स्थाई हल निकालने का प्रयास करें। लाल सिंह कौशल ने कहा कि पूर्व सरकार ने इन कर्मचारियों की विभाग में विलय करने की मांग को पूरा नहीं किया। अब नई सरकार से इन्हें मांग पूरी होने की उम्मीद है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और संबंधित विभाग के मंत्री से आग्रह करूंगा। इस अवसर पर महासंघ के प्रधान तुलसी कौशल,उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह मुख्य सलाहकार होशियार सिंह व सलाहकार शैलेंद्र ठाकुर महासचिव ममता तथा प्रेस सचिव चंद्र मोहन सहित महासंघ के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *