हजारों महिलाओं और पुरुषों ने डाली पारंपरिक देवनाटी कमांद में शमशरी महादेव के सतराला मेले में लोगों ने लिया आशीर्वाद
23 सितंबर 2023
लोकेशन चमन शर्मा आनी
आनी क्षेत्र के शमशरी महादेव सात सालों के बाद अपने अधिकार क्षेत्र की 13 पंचायतों के दौरे पर निकले थे, जिसका आज समापन हो गया। देवता शमशरी महादेव सावन महीने के अंतिम सप्ताह देवलय से बाहर निकले थे। इस दौरान 45 दिन तक उनके अधिकार क्षेत्र की पंचायतों में मेलों का आयोजन किया गया। कमांद में अंतिम मेला लगा। मेले में दूर-दूर के क्षेत्र से लोगों ने शिरकत कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस 45 दिन तक दौरे के बाद देवलाय लौटेंगे शमशरी महादेव दौरान यहां हजारों महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक देवनाटी डाली शनिवार को देवता रामशरी महादेव 45 दिनों बाद देवालय में प्रवेश करेंगे। मंदिर कमेटी के मुख्य पुजारी देवराज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आसुरी शक्ति के दमन और महामारी के खात्मे के लिए देवता अपने क्षेत्र का दौरा करते हैं। देवता पहले मंशादेश के धोगी गांव और गाडाडीम पहुंचकर जनता को आशीर्वाद देते हैं। क्षेत्र की च्वाई, बखनाओं और शिल्ली तीन पंचायतों की जनता के दुखों का निवारण करते हैं। इसके बाद देवता कराना, चनोग कुटवा, डडुवी खादवी, जाओ, लड़ागी, बुच्छेर, कोहिला के पाली, खुन्न, शिगागी, बाड़ी, करेड़, बटाला, परकोट और कमांद आदि क्षेत्र का दौरा करने के बाद शनिवार को देवालय लौटेंगे। उन्होंने कहा कि दस दौरान हर गांव में देवता शमशरी महादेव का इतिहास देखने को मिला। इसमें विशेष रूप से खुन्न, शघागी, कोहिला और लढागी में देवता की हजारों वर्ष प्राचीन परंपरा को निभाया गया।