सामर्थ्य फाउंडेशन जन कल्याण संस्था ने नवाज़े शिक्षक एवं छात्र व समाजसेवी

23 अगस्त 2023 चमन शर्मा आनी
आनी बाल विकास परियोजना अधिकारी के सभागार मे सामर्थ्य फाउंडेशन जान कल्याण संस्था का एक दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यतिथि समाजसेवी धनीराम।सागर और विशेष अतिथि सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग रहे है।
सरस्वती बंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। संस्था के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने स्वागत भाषण मे कहा की सामर्थ्य फाउडेशन एक जान कल्याण संस्था है जो समाज मे वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए महिला जागरूकता लाने के लिए पर्यावरण,स्वच्छता,शिक्षा,आदि विषयों पर काम कर रही है। स्थापना दिवस पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की छात्राओं ने एकलगीत,समूहगीत,हिमाचली गीतों की प्रस्तुति दी। महिला मंडल बंदल, जय चौकी नारायण स्वय सहायता समूह बांदल भगवती महिला मंडल कमांद की महिलाओं ने गीत संगीत नाटी प्रस्तुत की। इस स्थापना दिवस पर आनी ब्लॉक के मेहनती ईमानदार कर्मठ शिक्षकों को प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया समानित होने वालो मे शिक्षक कुंदन शर्मा,शांति स्वरूप भारती,पंकज ठाकुर,सूबे राम शर्मा,जल शक्ति विभाग के दिनेश कुमार,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सुरमा देवी,सुषमा देवी,बहादुर सिंह,आशा वर्कर विमला देवी,बेस्ट स्टूडेंट राजकीय आदर्श स्कूल आनी की गीता ठाकुर,अर्चना शिवानी,काव्यंजलि,कंगना,पवन कुमार को पुरस्कृत किया गया। मुख्यतिथि इंद्र सिंह गर्ग ने सम्बोधन मे कहा की आनी ब्लॉक मे सामर्थ्य फाउडेशन जैसी बेहतरीन समाजसेवी संस्थाएं कार्य कर रही है। जो गाव की महिलाओं गरीबो के लिए निशुल्क हेल्थ केम्प का आयोजन करती आई है वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय् समय पर सेवा केम्प लगाती आई है। उन्होंने सभी समानित प्रतिभाओ को बधाई दी इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ नागरिक मोतीराम शर्मा,डोलेराम शर्मा,भागचंद ठाकुर,राम स्वरूप,भगीरथ,लोकमित्र केंद्र यूनियन के प्रधान हंसराज,बिधुत विभाग के झाबेराम शर्मा,कुंदन शर्मा,शांति स्वरूप,पंकज ठाकुर,सुबेराम,शिवराज शर्मा,चमन शर्मा,विनय गोस्वामी,प्रधान कमांद रीता देवी,सचिव कौशलय, महिला मंडल बांदल की प्रधान सुनीता देवी,आशा देवी,अमृता देवी,दीपा देवी,सहित आनी ब्लॉक की 50 प्रतिभाएं पुरस्कृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *