बी बी एस बी नहर किनारे जगह जगह लेंड स्लाइड
कई परिवारों में दहशत
नहर किनारे सड़कों पर गिरे पत्थर व पेड़
सुंदरनगर 14 अगस्त
पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बीबीएमबी नहर किनारे भी कई जगह भूस्खलन हुआ है। जिससे नहर किनारे रहने वाले कई परिवार दहशत में है। नहर की दोनों सड़कों पर बड़े-बड़े पेड़ गिरे हैं।।साथ ही कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चटाने गिरी है। इसके अलावा कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़क पर मालवा आ गया है। प्रशासन ने नहर की सड़क पर हैवी व्हीकल चलने पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रशासन ने बिना कारण नहर किनारे न जाने पर भी अलर्ट जारी कर दिया है।
बॉक्स
भूस्खलन से नहर को नहीं है कोई खतरा
पिछले 3 दिनों से भारी बारिश होने से नहर किनारे भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है मगर इससे नहर को कोई खतरा नहीं है।आम जनता से अपील है कि इस संकट की घड़ी में बीबीएमबी प्रबंधन का सहयोग करें। हम भूस्खलन वाली जगह को सुरक्षित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
बृजेश चौहान
सहायक अभियंता बीबीएमबी उपमंडल हटगढ़
बॉक्स
नहर किनारे भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत
बीबीएमबी नहर किनारे रो गांव के पास भारी मात्रा में लैंडस्लाइड होने से नहर के निचली तरफ रहने वाले कई परिवारों में दहशत का माहौल है। गांववासी दिनेश, जगदीश व कांता देवी ने बताया कि जब से नहर किनारे भूस्खलन हुआ है तब से गांव में दहशत का माहौल है। गांव वासियों की नींद राम होकर आ गई है। इन ग्रामीणों ने बीबीएमबी प्रबंधन से लैंड स्लाइड वाली जगह को सुरक्षित करने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है।