भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है सरकार:सुखविंदर सिंह सुक्खू

युवा सम्मेलन में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस  के पूर्व  अध्यक्ष
कार्यकर्ताओं से त्याग की भावना से कार्य करने का किया  आह्वान

मंडी ,7 मार्च


मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा युवा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया | सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | इस अवसर पर अपने संबोधन में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार पर कई  तंज कसे| उन्होंने कहा कि जयराम सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है तथा प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है | उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है | महंगाई चरम पर है युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं | उन्होंने विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे हर वर्ग को निराशा मिली है | उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब रोजगार के नाम पर बड़ा घोटाला करने जा रही है | सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो बजट पेश किया गया उसमें युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के बजाए बैक डोर एंट्री के लिए रास्ते खोले गए हैं | उन्होंने कहा कि अब यह सरकार आने वाले  समय में बैक डोर एंट्री कर अपने रिश्तेदारों व करीबियों को नियमों को ताक पर रखकर
नौकरियां प्रदान करने जा रही है जो कि शिक्षित युवाओं के साथ खिलवाड़ है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जयराम सरकार की इस नीति का विरोध करती है और साथ ही नियम अनुसार साक्षात्कार के माध्यम से भर्तियों की मांग करती है  | उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है इसलिए धैर्य रखें और पार्टी के लिए त्याग व समर्पण की भावना से कार्य करें| वही इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला | उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सारी हदें पार कर दी है इसलिए प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल भला हो कर रह गया है | इस अवसर पर युवा कांग्रेस  के  प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी  ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार  युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है | उन्होंने कहा कि यह युवा कांग्रेस का पहला सम्मेलन  है   |उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन पूरे प्रदेश में किए जाएंगे और युवाओं को संगठित किया जाएगा|इससे पूर्व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ सलापड़ से लेकर सभा स्थल तक जोरदार स्वागत किया गया|इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा व पवन ठाकुर सुमन चौधरी जीवन ठाकुर लाल सिंह कौशल सुनील शर्मा सहित  कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *