हिमाचल की राजनीति के विकास पुरुष, महानायक, हर दिल अजीज, हर दिल की धड़कन, अर्की से विधायक, 6 बार के मुख्यमंत्री और बुशहर रियासत के राजा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन।

वीरवार सुबह 3:40 बजे IGMC शिमला में हुआ निधन। IGMC के MS Dr जनक राज ने की पुष्टि। हिमाचल की राजनीति का सबसे बड़ा सूर्य अस्त हो गया।

कोरोना संक्रमण के बाद वह लंबे समय से उपचाराधीन थे। आगे लिखने को शब्द नहीं हैं…..

रामपुर बुशहर बाजार बंद, शोक की लहर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल एवं त्रिलोक कपूर ने प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजा वीरभद्र सिंह आज सुबह 8th जुलाई 2021

प्रातः 3:40  पर लंबी बीमारी के बाद स्वर्गसिधार गये ।

वह 87 वर्ष के थे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

नेताओं ने शोक संदेश में राजा वीरभद्र सिंह जी की मृत्यु पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है।

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए।  उसके बाद 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में कुछ दिन तक तीसरी बार, फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *