गांधी भवन में मनाई डॉ. भीम राव अंबेदकर जयंती
मंडी,14 अप्रैल 2024
संविधान रचियता डॉ. भीम राव अंबेदकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह गांधी भवन में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के सौजन्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता चमन राही, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष कर्मचंद भाटिया, राज्य उपाध्यक्ष नरोत्तम राम, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा, नगर निगम पार्षद राजेंद्र मोहन, एससी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेज लाल चंदेल, जिला सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर कागरा, सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश पटियाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला कश्यप, पंचायत प्रधान गोविंद वर्धन, पूर्व पंचायत प्रधान भुवनेश्वर, खूबेराम चौहान, अशोक नागवंशी आदि ने अंबेदकर जयंती पर संकल्प लिया कि पिछले 10 सालों से चली आ रही केंद्र में भाजपा सरकार की दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर तबके के खिलाफ जन विरोधी नीतियों तथा संविधान को अनदेखा करने के लिए खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया। इन वर्गों को संवैधानिक न्याय न मिलने के कारण रोष पनपा है, उसका जवाब लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 138 साल की यात्रा के हर चरण में कांग्रेस देश के सभी लोगों की समस्याओं विकास, आकांक्षाओं और आशाओं एवं उम्मीदों के साथ खड़ी रही है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सबसे प्रमुख उद्देश्य आजादी हासिल करना था, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी नेताओं की बुद्धिमता और बलिदान से निर्देशित विश्व में डॉ. अंबेदकर और अन्य संविधान समिति के सदस्यों ने भारत का सर्वोच्च संविधान दिया है।
अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता चमन राही ने कहा कि संगोष्ठी में सभी नेताओं ने अपने विचार रखे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों किलोमीटर की यात्राओं के दौरान पूरे देश में दबे कुचले लोगों ने अपने दर्द ब्यां किए तदोपरांत कांग्रेस ने न्यायपत्र 2024 निकाला है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय व पर्यावरण न्याय पर आधारित संकल्प पत्र निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए शोषण के खिलाफ शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने की पैरवी संकल्प पत्र में की है। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र बचाएं, भय हटाएं, स्वतंत्रता बहाल करें और संविधान बचाओं और देश बचाओ के उपर नारेबाजी की और संकल्प लिया।
