*सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नवाज़े मेधावी बच्चे*

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झुंगी का किया निरीक्षण*

*जनसमस्याओं को सुनकर जल्द निपटारे के दिए निर्देश*

मण्डी, 20 फरवरी।
सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झुंगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झुंगी का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झुंगी के लिए चिकित्सक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झुंगी के स्टेज निर्माण, गेट निर्माण, सिढ़ियों की मुरम्मत, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांगों को सुना और हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिया। तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौहकड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतिभा सिंह का स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति, बच्चों एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लगभग 120 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों को बधाई दी तथा अन्य बच्चों को अधिक मेहनत करने की सलाह दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को हर समय प्रयत्नशील रहने, मार्ग से न भटकने, लक्ष्य निर्धारित करने, सही मार्ग अपनाने और आराम त्याग कर मेहनत करने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के समय लोगों की हर संभव मदद की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्ष 2024-2025 का बजट उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का बजट है जिसमें समाज के सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा गया है।
सांसद ने स्थानीय लोगों को भरोसा देते हुए कहा ग्राम पंचायत घरोट में आवश्यक विकासात्मक कार्यों में विशेष प्राथमिक्त रखी जा रही है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि पेयजल व विद्युत आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ बनी रहे।
प्रधानाचार्य अक्षय राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी मैच, स्टेज निर्माण, विद्यालय भवन की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग रखी।
प्रधान ग्राम पंचायत घरोट चिंतामणी ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि घरोट पंचायत का विकास स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। साथ ही मुख्य सड़क से पंचायत घर घरोट तक की सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करने और स्वास्थ्य विभाग के सबस्टेशन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग रखी।

प्रतिभा सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा सम्बंधित विभागाध्यक्षों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

*घोषणाएं*
प्रतिभा सिंह ने घरोट, झुंगी और कुटाहची पंचायतों के 12 महिला मंडल – भीमा काली महिला मंडल, शिवा महिला मंडल, महादेव महिला मंडल मत्योग, गंगोत्री महिला मंडल घरोट, महिला मंडल श्री देव चन्जुवाला, महिला मंडल डमील, श्री देव महासू महिला मंडल, शक्ति महिला मंडल कुटाहची, महावीर महिला मंडल बिठरी, महिला मंडल झुन्गी, महिला मंडल बरनोग, एकता महिला मंडल टेहरा को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की।

*उपस्थिति*
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला एससी सैल नरेश चौहान, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी चेतराम ठाकुर, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी किशोरी वालिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र सेन, अध्यक्ष नाचन ब्लॉक उपेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मंडी प्रेम लाल गुड्डू, प्रधान घरोट चींतामणी, बीएमओ बगस्याड डॉ राकेश रोशन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गोहर चमन ठाकुर, डीएफओ सुकेत राकेश कटोच, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौहकड़ी अक्षय राणा, सम्माननीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण तथा अभिभावक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *