14 फरवरी 2024
जनक राज शर्मा, भराड़ी
घुमारवीं विधानसभा के अंतर्गत आने वाली दावला पंचायत के गांव बडू में वृजलाल के घर में घुटनों में दर्द ,सर्वाइकल ,अध्रंग का निशुल्क थैरेपी शिविर शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन रिटायड थानेदार बृजलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस शिविर को केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य के द्वारा प्रयास संस्था के सहयोग से 10 दिनों तक चलया जाएगा। जिसमें डा० अनूप भट द्वारा जोड़ों में दर्द, छुटनों में दर्द,डिस्क प्रोब्लम, सर्वाईकल व गैस्टिक का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।यह कैंप 14 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
कैंप के पहले दिन 100 व्यक्तियों का चैकअप किया गया इस कैंप को लगवाने में मुख्य सहयोग भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा, रीना शर्मा
घुमारवीं मंडल के महासचिव व महिला मंडल के एक्स सचिव नीलम, कोषाध्याक्ष वीना शर्मा और बुथ अध्यक्ष रिटायड रत्न लाल की ओर से किया जा रहा है