*हिम समाचार ऐप से जनहितैषी निर्णयों की जानकारी पहुंचनी हुई आसान*

*मंडी, 6 फरवरी।* जन कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के जनहितैषी निर्णयों और योजनाओं की जानकारी *हिम समाचार ऐप* के माध्यम से जन-जन तक पहुंचनी आसान हो गई है। बता दें, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस ऐप पर प्रदेश सरकार द्वारा जनहितैषी निर्णयों और गतिविधियों पर आधारित समाचार बुलेटिन प्रसारित किया जाता है। उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मध्य क्षेत्र मंडी मंजुला कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में सूचनाओं के अत्यधिक प्रवाह के कारण जरूरतमंद व्यक्ति तक प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों तथा योजनाओं की पूरी तथा सही जानकारी आसानी से पात्र तक नहीं पहुंच पा रही थी। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप से जनहितैषी निर्णयों और योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना बेहद कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी मोबाइल यूजर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए जनहितैषी निर्णयों को पूरी स्पष्टता के साथ अपने मोबाइल पर आसानी से देख सकता है।
उपनिदेशक ने बताया कि ऐप पर विभाग रोजाना सायं छह बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में तथा प्रदेश के बाहर किए गए दौरों के दौरान लोगों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं को भी समाचार बुलेटिन में संकलित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर क्षेत्र में मिसाल बने लाभार्थियों के बारे में भी बुलेटिन में जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। यह एक निशुल्क ऐप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *