24 नवंबर 2023

जनक राज शर्मा, भराड़ी

उपमंडल घुमारवीं के तहत आंगनबाड़ी वृत्त भराड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भपराल के सठाणी गांव में सशक्त महिला केंद्र की बैठक का आयोजन वार्ड सदस्य अरूणा जसवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लड़कियों व महिलाओं को उनके बचाव व सुरक्षा से संबंधित अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। वृत्त पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने महिलाओं व लड़कियों के बचाव व सुरक्षा के बारे में उपस्थित सभी महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि घर में सभी अपने बच्चों को आसपास व समाज में सभी लड़कियों का सम्मान करने की शिक्षा दें तथा सभी इसके लिए प्रतिबद्ध रहें। इस बैठक में महिला मंडल सदस्यों , आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह सदस्यों तथा ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
उधर सशक्त महिला केंद्र मरहाणा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मरहाणा -1, वृत्त घंडालवी में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह सदस्य , महिला मंडल की सदस्य व अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *