उत्तम सिंह ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर सरकाघाट पशू चिकित्सालय में विदाई समारोह का आयोजन।
विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
बिलासपुर सदर के तहत आने बाली कुठेड़ा पंचायत से सबंध रखने बाले उत्तम सिंह ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर पशू चिकित्सालय सरकाघाट में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि उत्तम सिंह ठाकुर घुमारवीं के तहत आने बाली कुठेड़ा पंचायत के घुलान से सबंध रखते है।उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में लगभग छत्तीस वर्ष अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के बाद उपमंडलीय पशु चिकित्सालय सरकाघाट से मुख्य औषधियोजक पद से सेवानिवृत हुए। इस दौरान उत्तम सिंह ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में सभी कर्मचारियों ने उनका
स्वागत उपहार और हार पहनाकर किया।आपको बता दे कि उत्तम सिंह ठाकुर ने जहां भी सेवाएं दीं लोगों का दिल जीत लिया। उत्तम सिंह ठाकुर का जन्म स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री अच्छर सिंह ठाकुर के घर गाँव घुलाण में दस अक्टूबर उन्नीस सौ पेंसठ को हुआ। वेटरनरी विभाग में 16-09-1987 को औषधियोजक के पद पर चम्बा जिला के दुर्गम क्षेत्र होली के औषधालय में प्रथम नियुक्ति हुई थी।तीन वर्ष सेवाएं प्रदान करने के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में पशु पालकों को उन्होंने कई अविस्मरणीय सेवाएं दीं। कई किसान सभाओं और सहायता समूहों ने इन्हें इनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान समरोहों का आयोजन कर सम्मानित किया है। वर्तमान में ये स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य हैं।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों व ग्रामवासियों लिए बिलासपुर अपने घर घुलाण में धाम का आयोजन किया गया।
