पूर्व मंत्री ने बल्ह विधायक से अपने अभद्र व्यबहार के लिए माफ़ी नहीं मांगी तो बल्ह भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर उतरेगी

मंडी नरेंद्र सूर्यवंशी :- बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ बल्ह की जनता द्वारा चुनावों में दो बार नकारे जा चुके व कांग्रेस के पूर्व मंत्री द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम में अभद्र व्यवहार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बल्ह मंडल द्वारा घोर निंदा करती है।
महिला मोर्चा की प्रवक्ता लीला वशिष्ठ ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जनहित के कार्य करने के कारण ही जनता ने दोबारा चुन कर विधान सभा को भेजा। वहीं प्रकाश चौधरी द्वारा बल्ह में विकास कार्यों में उपरी व निचले बल्ह का भेदभाव किया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने पूर्व मंत्री को चुनौती दी है कि विकास कार्यों पर खुले मंच से कभी भी बहस कर सकते हैं। परंतु वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्होने अपने कार्यकाल में बल्ह की जनता का शोषण किया है। जिस कार्यक्रम में यह अशोभनीय घटना हुई है वह एक सरकारी कार्यक्रम था व इसमें मंत्री चंद्र सिंह उपस्थित थे, इसमे जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक इंद्र सिंह गांधी उपस्थित थे। जिसमें विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जो कि लोकतंत्र के विरूद्ध है। उन्होने कहा कि अगर प्रकाश चौधरी सार्वजनिक रुप में विधायक इंद्र सिंह गांधी से माफी नहीं मांगते है तो बल्ह की जनता व बल्ह भाजपा मंडल व महिला मोर्चा आंदोलन पर उतरेगी व इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *