आनी गर्ल्ज स्कूल आल ओवर चैम्पियन
लोकेशन चमन शर्मा आनी
अंडर 19 छात्रा वर्ग की जिला स्तर् सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बागिपुल स्कूल मे आयोजित की गई जिसमें आनी गर्ल्ज स्कूल की छात्राओं ने एकलगित,समूहगान,मे प्रथम व लोकनृत्य मे दूसरा स्थान हासिल किया है। इस तरह अनी गर्ल्ज स्कूल की छात्राओं ने आल ओवर चेम्पियन का खिताब जिता है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर समानित किया। बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा की जिला कुल्लू के सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन आनी स्कूल की छात्राओं का रहा है। जिसमें भाषण,गीत संगीत,नाटक,लोकनृत्य मे धूम मचाई है। मंगलवार को आनी स्कूल की विजेता छात्राओं का स्कूल प्रबंधन समिति तथा पाठशाला के अध्यापकों के द्वारा स्वागत किया जाएगा ।स्कूल के प्रिंसिपल खेमचंद जम्बाल और एस एम सी अध्यक्ष चमन शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी है। इसके अलावा गर्ल्ज स्कूल के मेहनती स्टाफ सूबे राम शर्मा,राकेश ठाकुर,देवी सिंह,जमना,सहित पूरे स्टॉफ ने कड़ी मेहनत से बच्चो को प्रशिक्ष्णा दिया है। आणी गर्ल्ज स्कूल की छात्राएं जिला स्तर आनी मेले मे भी अव्वल रही है। एस एम सी अध्यक्ष चमन शर्मा ने कहा की इसी स्कूल की छात्राएं आनी मे ऐतिहासिक सिराज उत्सव मे भी सबसे रोचक सुंदर लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। सिराज उत्सव मे आनी स्कूल की छात्राओं को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमदित्य सिंह पुरस्कार देकर समानित करेंगे। इस तरह आनी स्कूल खेलों, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ,हर क्षेत्र में नाम कमा रही है। आगे भी ये सिलासिला जारी रखा जाएगा। जिसके लिए स्कूल स्टॉफ काम कर रहा है।