बाल विकास परियोजना झण्डूता के वृत्त पपलाह में वृत्त स्तरीय अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस की रही धूम

11 अक्टूबर 2023 जनक राज शर्मा, भराड़ी

बाल विकास परियोजना झण्डूता के वृत्त पपलाह में वृत्त स्तरीय अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान जयराम शर्मा ने। वृत्त पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ने भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा तथा बेटियों के उत्थान के लिए चलाई जारी विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में उपस्थित सदस्यों को विस्तृत से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बालिका जन्मोत्सव जन्मोत्सव और अन्नप्राशन दिवस भी मनाया गया। पंचायत प्रधान जगत शर्मा ने भी लोगों को बालिका दिवस के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पलासला के प्रधान जगत राम, पंचायत समिति सदस्य सोनिया शर्मा, वार्ड मेंबर बिमला देवी और पुष्पा देवी वृत्त पर्यवेक्षिका यशोदा देवी और वृत्त पपलाह की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *