आनी के विधायक फेल,आपदा से प्रभावित लोगो के लिए कुछ नहीं कर सके
लोकेशन चमन शर्मा आनी
आनी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव कीमटा ने बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह मे पत्रकार वार्ता करते हुए कहा की हिमाचल् प्रदेश मे बरसात बाढ भूसखलन होने से अरबो का नुकसान हुआ है। जिसमें जिला कुल्लू के आउटर सिराज के केंद्र आनी मे भी बहुत नुकसान हुआ है। परन्तु आनी के विधायक कुछ नहीं कर पाये जबकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपदा ग्रस्त प्रदेश का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। जिसपर केंद्र सरकार ने एन, एच के लिए 200 करोड़ जारी किए जबकी प्रदेश सरकार को कोई भी अतिरिक्त पैकेज नहीं दिया गया है। राजीव कीमटा ने कहा की आनी विधानसभा का विकास स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभ्द्र् सिंह ने किया है। जबकी पूर्व की भाजपा जय राम ठाकुर की सरकार ने घोषणा ही घोषणा की थी जो आज तक पुरी नहीं हुई है। आनी मे बस डिपो,लुहरी मे बस स्टैंड,आनी सर्कट हाउस का निर्माण भी नहीं हो सका है। भाजपा ने आनी की जनता को हमेशा ठगा है आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर और वर्तमान भाजपा विधायक लोकेन्द्र कुमार भाषण बाजी मे अव्वल आये है। धरातल पर आनी विधानसभा की जनता के लिए काम नहीं कर पाए है। इस तरह आनी के पूर्व किशोरी लाल सागर और लोकेन्द्र कुमार एक सीके के दो पहलु बन गये है। राजीव किम्मटा ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु एक दर्यादिल इंसान है जिन्होंने आपदा राहत कोष के लिए अपनी नेक कमाई से 51 लाख दिए है प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगो से गांव गांव जाकर मिले है। जनता का दुख दर्द जाना है। प्रदेश को नेक दिल नेता मिले है। उन्होंने कहा की केंद्र से प्रधानमंत्री भी प्रदेश के गांव की सुध लेने नहीं आ सके। इस समय आपदा से।हिमाचल।प्रदेश प्रभावित हुआ है जिसकी भरपाई करना बहुत ही कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *