सांप के डसने से युवक की मौत
मैक्स हॉस्पिटल चंडीगढ़ में तोड़ा दम
सुंदर नगर 24 सितंबर 2023
सुंदर नगर उप मंडल की ग्राम पंचायत पलोहटा में जिस युवक को सांप ने काटा था उसकी मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में मौत हो गई है। 27 वर्षीय भारत भूषण (राजू) नामक इस युवक को 9 दिन पूर्व 14 सितंबर को घर के साथ लगती गौशाला में सांप ने डस लिया था। सांप के डसने के उपरांत परिजनों ने उसे नेर चौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था तथा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 2 दिन पहले चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था परिजन उसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ ले गए थे जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। भारत भूषण परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी तीन माह पूर्व शादी हुई थी। युवक की मौत से परिजनों पर पहाड़ टूट गया है। तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।