अश्वनी कुमार को मिली संयुक्त मोर्चा की कमान
संविधान को बचाने के लिए करेंगे काम…. अश्वनी कुमार
अधिकार व कर्तव्य को लेकर आम सदस्यों को करेंगे जागरूक
मंडी 24 सितंबर 2023
बीना चौहान
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष तेज लाल चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में सरकाघाट विधानसभा की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से अश्वनी कुमार को प्रधान, रणजीत सिंह को महासचिव, सीमा देवी व अमी चन्द को वरिष्ठ उप प्रधान, करतार सिंह चंदेल मुख्य सलाहकार, विधि चंद कौंडल सलाहकार, मीना देवी कोषाध्यक्ष, हरिदास प्रजापति मुख्य संरक्षक, सुनील भारती प्रैस सचिव व सुनील कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारणी से समाज व देश के लिए काम करने का आग्रह किया गया वही मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य मेहर चन्द गारला ने सभी को भारतीय संविधान के अनुसार काम करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने इन्हें ब्लॉक का दायित्व सौंपने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संविधान को बचाने के लिए कार्य करेंगे तथा आम सदस्यों को उनके हकों के लिए जागरूक करेंगे। वही इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बर्फी देवी ने कहा कि सयुक्त मोर्चा का काम संविधान की रक्षा करना है तथा अपने समाज के लोगों को उनके हकों के लिए जागरूक करना है।
इस मौके पर संयुक्त मोर्चे के प्रदेश सयुक्त सचिव एनसी भारद्वाज, महिंद्र सिंह भारद्वाज, प्रदेश वित सचिव, बर्फी देवी प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडी से जिला कन्वीनर लखनपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह आजाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, ज़िला बिलासपुर से सीता राम कौंडल सहित सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।
