आनी बाज़ार के सभी दुकाने व्यापारिक संस्थान रहे बंद व्यापार मंडल ने शोक जताया

19 सितंबर 2023
चमन शर्मा ,आनी
मंगलवार को आनी कस्वे की सभी व्यापारिक संस्थान व्यापार मंडल के आवाहन पर बंद रखे गए। पिछले एक सप्ताह से आनी के आभूषण व्यापारी टी आर सोनी का किया परिवार पत्नी व बेटी सहित सतलूज नदी मे समा गया था। एन डी आर एफ टीम को पहले दिन कार को नंबर प्लेट मिली थी। दूसरे दिन बेटी का शव सतलूज नदी त्तता पानी से मिला था। उसके बाद आनी के व्यापारी टी आर सोनी का शव भी सतलूज नदी पटाखरा मे मिला है। डी एस पी चंद्रहशेखर ने बताया की परिजनों ने टी आर सोनी का शव को पहचान लिया है। शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सोप दिया गया है। अब तक इस हादसे मे दो शव बरामद हुए है पहला शव बेटी सोनिया और दूसरा तोताराम सोनी का शव मिला है। अब तीसरे शव की खोज जारी है। अभी तक लापता पत्नी का शव नही मिला है जबकी अभी तक कार की नंबर प्लेट ही मिली है कार नहीं मिली है। जबकी टीमों को तलाश जारी है। आनी कसेव के आभूषण व्यापारी ने अपना परिवार खोया है। व्यापार मंडल आनी प्रधान विनोद चंदेल उप प्रधान फकीर चंद वर्मा ने कहा की आनी ने एक होनहार व्यापारी खोया है। तोता राम सोनी एक मिलनसार व्यक्ति थे। व्यापार मंडल आनी ने मंगलवार को आनी बाज़ार का पुरा व्यापारिक संस्थान बंद रखा गया। व्यापार मंडल ने दुर्घटना मे मृत परिबारों के प्रति शोक जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *