लोकसभा चुनावों के लिए युवा कांग्रेस तैयार
बैठक आयोजित
लोकेशन ,चमन शर्मा ,आनी
आनी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हॉउस में युवा कोंग्रेस मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सुपर शक्ति सी की जिला कुल्लू प्रभारी अमला कश्यप ने की। युवा कोंग्रेस कमेटी व एन एस यु आई के सदस्यों ने सुपर शक्ति कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य युवा कोंग्रेस में महिलाओं की भागेदारी व युवतिओ को युवा बिग्रेड से जोड़ना है। अमला कश्यप ने कहा की हिमाचल प्रदेश में कोंग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। युवा कोंग्रेस का हर एक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रचार करेगी। हिमाचल प्रदेश में कोंग्रेस सरकार सुखविन्द्र सिंह सुखु के सानिध्य में आम गरीब जनता के लिए कार्य कर रही है। कोंग्रेस सरकार में गांव की हर महिला को संगठन से जोड़ा जा रहा है। कोंग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ये बिशेष योजना शुरु की गई है। आनी विधानसभा क्षेत्र में दस हजार महिलाओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जा रहा है। युवा देश को चलाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस बैठक में युवा कोंग्रेस के अध्यक्ष कुकू नेगी,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ठाकुर,महासचिव दिनेश ठाकुर,उपाध्यक्ष कपिल,सचिव मनोज,नेहा,राहुल कश्यप,युवा कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
