12 सितंबर 2023
माकपा क्षेत्रीय कमेटी बाली चौकी हिमाचल प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी, सत्ता से जुड़े लोगों द्वारा मनरेगा श्रमिकों को गुमराह करने की कड़े शब्दों में निंदा करती है। श्रमिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी व सत्ता से जुड़े कुछ लोगों द्वारा मनरेगा श्रमिकों को गुमराह करते हुए उन्हें दस्तावेज कार्यालय में जमा करने के लिए मौखिक रूप से कहा जा रहा है जबकि मनरेगा श्रमिकों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाले तमाम बेनिफिट पिछले दो वर्षों से रोक दिए गए हैं। लोगों की रजिस्ट्रेशन बंद है।सैकड़ो लोगों का इस अवधि में नवीनीकरण नहीं हो पाया है। ऐसी हालत में जब वह श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य ही नहीं रहे उन्हें बच्चों के स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने को कहना गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं है। जबकि बोर्ड के कर्मचारी, सरकार व सत्ता से जुड़े लोग इस बात को जानते हैं कि मनरेगा को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर किया गया है और साथ ही कैग ने 156 करोड़ की राशि से मनरेगा श्रमिकों को आवंटित सहायता पर ऑब्जेक्शन लगाया है। फिर भी सत्ता में जुड़े लोग और कुछ कमीशन एजेंट लोगों को लगातार गुमराह कर रहे हैं। सत्ता से जुड़े लोग जो मनरेगा के कभी रक्षक वनते थे आज जहां उनको लोगों को संगठित करते हुए सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए था वही वह लोगों को सरकारी तंत्र के गलत दिशा निर्देश दे रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं। इसलिए माकपा क्षेत्रीय कमेटी बाली चौकी यह मांग करती है कि सरकार शीघ्र अति शीघ्र श्रमिक कल्याण बोर्ड से जुड़े सदस्यों का नवीनीकरण करें और मनरेगा को इसमें फिर से शामिल करें जितनी भी सुविधा श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलती है उन्हें शीघ्र जारी करें अन्यथा आने वाले समय में हमें लोगों को संगठित करते हुए मजबूत आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में माकपा क्षेत्रीय कमेटी बाली चौकी सचिव महेंद्र राणा, मनरेगा श्रमिक संगठन के बाली चौकी संयोजक साथी इंद्र ने संयुक्त रूप से दी।धन्यवाद
महेंद्र सिंह राणा
सचिव माकपा क्षेत्रीय कमेटी बाली चौकी।