भाजपा प्रदेश में सेवा ही पखबाड़ा के तहत करेगी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित:संजीव कटवाल
17 सितम्बर को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्तुबर गांधी जयन्ती तक चलेगा अभियान
5 सितंबर 2023,चमन शर्मा ,आनी
आनी:- भाजपा मंडल आनी की एक विशेष बैठक मंगलवार को सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष योगेश भार्गव ने की। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एव्ं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल. नाचन् के विधायक एव्ं पार्टी प्रदेश सचिव विनोद कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद चन्देल जी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई और आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कार्य कर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक में विशेषतौर पर 17 सितंबर से 2 अक्तुबर तक प्रदेश भाजपा द्वारा हर मंडल व हर बूथ स्तर चलाए जाने वाले सेवा ही पखबाड़ा सप्ताह की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेबारियाँ भी सौंपी गई। बैठक की कार्यवाही का संचालन मंडल महामन्त्री योगेश वर्मा और नरोतम ठाकुर ने किया। बैठक उपरांत मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एव्ं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्तुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में हर मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सेवा ही पखबाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 17 सितम्बर को देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म दिवस पर 1500 करोड़ रु की विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता इस योजना से लाभांवित होने बाले लुहार. सुनार. बढ़ई. मिस्त्री तथा टेलर सहित अन्य दस्तकारों को योजना के बारे में जागरूक करेंगे। जबकि 18 सितम्बर को पूरे प्रदेश भर में मण्डल स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। वहीं 19 सितम्बर से 22 सितम्बर तक गरीब लोगों को 5 लाख तक के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना को धरातल तक ले जाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर गरीब लोगों को इस योजना से जोड़ेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि सेवा ही पखबाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 23 व 24 सितम्बर को पार्टी द्वारा हर मण्डल स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जबकि 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल की जयन्ती पर पार्टी कार्यकर्ता गाँव की हरिजन बस्ती में जाकर वहाँ हरिजन लोगों से संवाद करेंगे और उनके साथ जलपान कर उन्हें केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। इसी प्रकार 2 अक्तुबर को गांधी के उपलक्ष्य पर पार्टी द्वारा मण्डल व बूथ स्तर पर गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान छेड़ा जायेगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा सेवा ही पखबाड़ा कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जायेगा. जिसमें मंगलवार को आनी भाजपा मण्डल की आयोजित विशेष बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से अवगत कराया गया और उनका उत्साहवर्धन कर इस पखबाडे की सफलता का आवाहन किया गया। इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एव्ं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल. नाचन् के विधायक एव्ं पार्टी प्रदेश सचिव विनोद कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद चन्देल के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेश भार्गव. बरिष्ठ नेता अमर ठाकुर. महामन्त्री योगेश वर्मा. नरोतम ठाकुर. उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा. सुरेंद्र ठाकुर. सचिव भोला दत्त गुप्ता. भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष वेद ठाकुर. बरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल. तथा शशि मल्होत्रा सहित पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
