आनी भाजपा के विधायक और कुछ कार्यकर्ता पार्टी को कम्पनी बनाने पर तुले है : रफ्तार ठाकुर
लोकेशन चमन शर्मा आनी
आनी के भाजपा के वरिष्ठ नेता रफ्तार ठाकुर ने पत्रकार वार्ता मे कहा की आनी भाजपा के विधायक लोकेन्द्र कुमार और कुछ नेता अपनी मन मर्जी से काम कर रहे है। रफ़्तार ठाकुर ने कहा की वह 1992से भाजपा परिवार के लिए काम करते आये है। भाजपा के सदस्य के रूप मे 1992 मे प्रधान बीडीसी मेंबर,जिला परिषद सदस्य,विभिन्न पदो पर ईमानदारी से कार्य किया है। अब जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा कुल्लू का उपाध्यक्ष बनाया था परन्तु आनी के कुछ नेताओं ने जिला कमेटी से नाम कटवा दिया है। जिससे रफ्तार ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओ ने रोष प्रकट किया है। रफ्तार ठाकुर ने कहा की विधानसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार का साथ दिया था रघुपुर से भाजपा को समर्थन मिला है। भाजपा संगठन मे दो धड़े बने हुए है। ठाकुर ने कहा की नये मंडल अध्यक्ष से लेकर सभी मंडल के सदस्य वरिष्ठ भाजपा कर्मठ नेता को वाहर का रस्ता दिखा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *