पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी का दौरा किया भुसखलन प्रभावितो से मिले
26 अगस्त 2023,चमन शर्मा
आनी कस्वे मे हुए भुसखलन से जहाँ दर्जनों परिवार बेघर हुए है। दुकाने रिहायशी मकानों को भारी नुकसान हुआ है। अब इस आपदा का दुख दर्द जानने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री और शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आनी के दौरे पर पहुंचे। जयराम ठाकुर ने आनी न्यू बस स्टैंड और भुस्खलन् क्षेत्र का दौरा किया आपदा से प्रभावित लोगो से मिले। प्रवाभित दुकान मकान मालिके ने आपदा का पुरा हाल सुनाया । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की पूरे प्रदेश मे भारी बारिश बरसात हुई है जिससे प्रदेश के इतिहास मे पहली बार बरसात ने अरबो रुपये का नुक्सान किया है। जिससे प्रदेश का आम आदमी प्रभावित हुआ है। जिस को भर पाना बहुत ही कठिन है। इस आपदा मे हम सब मिलकर काम करेंगे प्रभावित लोगो का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा इस दुख की घड़ी मे प्रभावित परिवारों के साथ है। जिन लोगो के मकान दुकाने पक्के व कच्चे घर गिरे है वे सभी अपना दुखड़ा सुनाने लगे। सरकार से सभी परिवारों को सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। इस दौरे मे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक लोकेन्द्र कुमार, आनी मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर,आनी भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
