राजनीति से ऊपर उठकर आपदा का सामना करें सभी राजनीतिक दल….. लाल सिंह कौशल
कहा…. अधिकारियों व कर्मचारियों को धमका कर क्या संदेश देना चाहते हैं विनोद
आदर्श यादव
(20 अगस्त) सुंदर नगर
आपदा की इस संकट वाली घड़ी में सभी राजनीतिक दल व राजनेता राजनीति से ऊपर उठकर आपदा से प्रभावित प्रदेशवासियों की सहायता के लिए आगे आए। यह शब्द हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक निदेशक एवं नाचन से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल ने सुंदर नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में इस बार बरसात के कारण भारी नुकसान हुआ है जिसमें कई लोगों की जानें भी चली गई हैं। इस त्रासदी से कोई भी जिला अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रदेश के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों से भी मांग उठाई कि वे प्रधानमंत्री के साथ मिलकर प्रदेश के पक्ष को मजबूती से उनके समक्ष रखें ताकि यह राष्ट्रीय आपदा घोषित हों। प्रदेश में आई इस आपदा से जहां कई लोग बेघर हुए हैं वहीं कई लोगों के घर गिरने की कगार पर हैं। सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को ठीक करने में लंबा समय लग सकता है। इस आपदा से नाचन विस क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। नाचन के सलवाहन, चुनाहन तथा मलहनु गांव में कई लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। तथा बादल फटने के खौफ से अभी भी इन तीनों गांव के अधिकांश घरों के लोग अपने घरों में सो नहीं पा रहे हैं। छपारहन पंचायत में लोगों के घर गिरने की कगार पर हैं। तमरोह गांव में भी लोगों के घरों को डंगा गिरने से खतरा बना हुआ है। देवीदढ़ सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। विपदा के इस समय में स्थानीय प्रशासन भी रात दिन लोगों की सहायता में जुटा हुआ है और बेहतरीन कार्य कर रहा है। इसके बावजूद विधायक विनोद कुमार का एसडीएम और तहसील कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने नाचन की विधायक पर प्रहार करते हुए कहा कि वे ऐसी दादागिरी करके समाज में क्या मैसेज देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है इस समय सभी को एकजुट होकर लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। पार्टीबाजी न करते हुए सभी नेताओ को एकसाथ मिलकर लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत सी सामाजिक संस्थाएं भी लोगों की सहायता को आगे आ रही हैं उसी तर्ज सभी को विपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए आगे आना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों को हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने हेलो कहां की मुख्यमंत्री ने लोगों के डंगे लगाने के लिए विधायक निधि के प्रयोग को मंजूरी देकर एक बेहतरीन निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रभावितों को भी सहायता तुरंत प्रदान की जा रही है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री पंडोह क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।
फोटो कैप्शन: सुंदर नगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कॉपरेटिव बैंक निदेशक लाल सिंह कौशल
