पंतेहड़ा गांव में भूस्खलन से रसोई घर को पड़ी दरारें, मकान को ढह जाने का खतरा

15 अगस्त 2023

बिलासपुर जिला की सीमा पर लगती पंतेहडा पंचायत के दरदेहडा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण ब्रह्म दास पुत्र गोरख राम की रसोईघर को दरारे आ गई है जबकि रसोई के साथ लगते मकान को ढह जाने का खतरा बना हुआ है। भूस्खलन यहां इतना भयंकर हुआ है कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाती है प्रभावित ग्रामीण ब्रम्हदास हृदय रोग से ग्रस्त हैं और इनका लंबे समय से आईजीएमसी शिमला में इलाज चला हुआ है। हर माह इन्हें इलाज करवाने के लिए शिमला जाना पड़ता है। लैंडस्लाइड होने से मकान के ढह जाने की जद में आने से इस परिवार पर पहाड़ ही टूट पड़ा है। हृदय रोग से ग्रसित ब्रह्म दास ने तिनका तिनका जोड़ कर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार के लिए मकान बनाया था और इस पर अपने जीवन की सारी पूंजी लगा दी है मगर अब भूस्खलन के कारण घर को ढह जाने का खतरा बनने के उपरांत इस परिवार के हाल बेहाल हैं। यही नहीं ब्रह्म दास का बेटा होटल लाइन में मनाली में अच्छी जॉब करता था मगर करोना काल में इनके बेटे राजेश की जॉब चले गई। स्वयं बीमार ऊपर से बेटा बेरोजगार और अब जिंदगी भर की पूंजी लगाकर बनाए गए मकान के ढह जाने की चिंता ब्रह्म दास को अंदर ही अंदर खाए जा रही है। प्रभावित परिवार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रशासन से मकान के नीचे हुए भूस्खलन की जगह सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार लगाई है ताकि इनका आशियाना सुरक्षित हो सके। वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान ने बताया कि ब्रह्म दास के मकान के पीछे बहुत ज्यादा भूस्खलन हुआ है जिससे इनके घर को खतरा बना हुआ है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन व प्रदेश सरकार से इनके घर के पीछे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार के लिए धनराशि मुहैया करवाने की अपील की है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के प्रधान नीरज शर्मा, उप प्रधान राकेश शर्मा, बीडीसी सदस्य पूनम शर्मा, सुरेश कुमार, रविन्द्र कुमार व पटवारी संदीप कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *