लेदा में स्वतंत्रता सेनानी को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित
लेदा, 9 अगस्त
राजस्व विभाग की तरफ से आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए लेदा पंचायत निवासी स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्र लाल शर्मा को नायब तहसीलदार रिवालसर की अगुवाई में आज सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि डॉ राजेन्द्र लाल शर्मा का जन्म वर्ष 1922 में हुआ था। अभी उनकी आयु 101 वर्ष है। उनको सम्मानित करने आये हुए नायब तहशीलदार से स्वतंत्रता सेनानी ने निवेदन किया कि उनके घर से पक्की सड़क की दूरी मात्र 300 मीटर है। लेकिन आज तक प्रशासन इस सड़क का निर्माण नहीं कर सका। कभी बीमारी आदि की स्थिति में पीठ पर उठा कर उनको सड़क तक ले जाना पड़ता है। अतः वे प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द उनके घर तक सड़क सुविधा पहुंचाई जाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जो सम्मान उन्हें दिया गया उसके लिए वो अधिकारियों व वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों का धन्यवाद करते हैं।
इस मौके पर राजस्व विभाग के तरफ से नायब तहसीलदार रिवालसर टेकचंद कश्यप, कार्यालय कानूनगो गेन्द्र पाल शर्मा, क्षेत्रीय कानूनगो हल्का लेदा हुकुम चंद मौजूद थे। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नागरिक मंच लेदा के अध्यक्ष मेहर चंद ठाकुर, महासचिव खेमचंद बराडी, सदस्य प्रताप सिंह, कांशी राम गुलरिया व रूपचंद बराडी भी मौजूद रहे।
लेदा :8 एमएनडी अमन-1 लेदा: स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्र लाल शर्मा को सम्मानित करते हुए राजस्व विभाग व वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य।