04/08/2023
पुर्व जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी को पत्र लिखकर सदर विधानसभा के प्रवेश द्वार पंडोह और कुन का तर में बह गए पुलों के स्थान पर शीघ्र वैली ब्रिज के निर्माण हेतु आग्रह किया है।
दीपक शर्मा ने कहा की मंडी शहर से धर्मपुर के बीच एक ही पुल था जिससे हजारों लोग आवाजाही करते थे।कुन का तर पर जब तक प्रस्तावित हाइड्रो प्रोजेक्ट नया पुल तैयार नहीं हो जाता तब तक तुंगल और जोगिंदर क्षेत्र में वाहनो कि आवाजाही सुचारू रूप से चलाने हेतु वैली ब्रिज का शीघ्र निर्माण किया जाए।वैसा ही हाल पंडोह क्षेत्र का है वहाँ भी पुल के बाढ़ में बह जाने के कारण हज़ारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दीपक शर्मा ने कहा कि दोनों क्षेत्र के लोगों की आम दिनचर्या पुल के बहने से बहुत प्रभावित हुई है और इसको पटरी पर लाने के लिए वैली ब्रिज का निर्माण अतिआवश्यक है।
दीपक शर्मा ने कहा की बरसात से हुए नुकसान का आँकलन व राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकतर प्रभावित क्षेत्रों में जाने व प्रभावितों से स्वयं रूबरू होने का प्रयास किया जो की सराहनीय है। दीपक शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने आपदा से प्रभावित लोगों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर लोगों में एक नायक की भाँति छवि उभरकर सामने आई ।दीपक शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री के आग्रह और आह्वान पर देश- प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आपदा प्रभावित लोगों की सहायतार्थ प्रदेश में प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य प्रदान करने हेतु हाथ बढ़ाए हैं।
