सराज वैली मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाली चौकी में “फैस्ट ओ फैस्ट – नर्चरिंग” कार्यक्रम का आयोजित
18 जून 2023
बीना चौहान
सराज वैली मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाली चौकी में “फैस्ट ओ फैस्ट – नर्चरिंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्राचार्य वंदना ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही व महेंद्र राणा विशेष अतिथि, के साथ-साथ तमाम अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्ने नन्ने यूकेजी, एलकेजी बच्चों का आत्मविश्वास, मनोबल बढ़ाना था। साथ ही अभिभावकों के साथ समन्वय बढ़ाना था। बच्चों का ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों की ओर दिलाना था। व बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति प्रेम और स्कूल जाने की भावना जागृत करना था। इस कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इसके साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों ने भी विभिन्न विभिन्न गतिविधियां कि। जिस में मुख्य रुप से चेयर रेस,बैलून रेस इत्यादि शामिल थी। बच्चों को प्राचार्य महोदय श्रीमती बंदना ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा की बच्चों का स्कूल जाने के लिए रुचि उत्पन्न करना वह अध्ययन के प्रति गहरी रूचि उत्पन्न करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।अभिभावकों व बच्चों को महेंद्र राणा ने भी संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास बच्चों की जरूरत है और सराज वैली स्कूल बच्चों की तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए बधाई का पात्र है। अभिभावकों को बच्चों को हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ बहू आयामी गतिविधि के लिए प्रेरित करना चाहिए ।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में महेंद्र राणा व स्कूल उपप्रधानाचार्य शेष राम ने दी ।धन्यवाद
महेंद्र राणा