17 जून 2023
राजेश रनौट
भाजपा मंडल घुमारवी द्वारा केंद्र सरकार के नो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के चलते ग़ाहर पंचायत के भटेड गांव में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्य रूप से शिरक्त की। इस दौरान केंद्र सरकार की जनहित में चल रही योजनाओं के वारे बताया गया। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।
गर्ग ने कहा कि चुनावो के समय कांग्रेस ने झूठी गारंटीया देकर जनता को गुमराह किया गया। झूठ का सहारा लेकर सता में आते ही कांग्रेस ने प्रदेश भर के कई कार्यलयों को डिनोटिफाइड किया। घुमारवी के कई कार्यलय बन्द कर दिए गए तो कुछेक डिनोटिफाइड कर दिए गए। यही नही भराड़ी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए भराड़ी उपतहसील को तहसील के दर्जा दिया गया था लेकिन कांग्रेस ने इसे भी डिमोटिफाइड कर दिया। गर्ग ने कहा कि भराड़ी को तहसील का दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही भाजपा लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कार्यलय खोलती नही बल्कि बन्द करती है और यही कांग्रेस का व्यबस्था परिवर्तन है।
गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। केंद्र सरकार की उज्ववला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आवास योजना जैसी कई अन्य योजनाओं के तहत हर वर्ग को लाभ मिल है। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। आमजनता ने कांग्रेस का झूठ देख लिया है। कांग्रेस ने अपने वादे में 10 गारंटीयां जनता को बताई थी। जिनमे से किसी भी गारंटी को कांग्रेस पूरा नही कर पाई है। अब कांग्रेस के झूठ के जबाब जनता लोकसभा चुनावों में कमल का बटन दबाकर देगी।
इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, ग़ाहर पंचायत प्रधान तारा चंद, रक्षा कपिल सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता व लाभार्थी उपस्थित रहे।