भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 17 वां स्थापना दिवस
कर्तव्य परायणता का प्रतीक है तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह…मधुसुदन
कानून व्यवस्था की स्थापना वीआईपी की सुरक्षा में वाहिनी का श्रेष्ठ नाम…समादेशक
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को बनाया रंगीन..
दुल्हन की तरह सजा तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी का मुख्यालय..
सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित..
पंडोह,11फरवरी
दुल्हन की तरह सजा तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह का मुख्यालय अपने गौरवमय इतिहास को ब्याह कर रहा था। वाहिनी के अधिकारियों कर्मचारियों की कर्तव्य परायणता उनके 56 इंच के सीने से साफ झलक रही थी। वाहिनी के हर जवान का आत्मविश्वास उनके द्वारा आयोजित वाहिनी के 17 वें स्थापना दिवस में हर किसी को गौरवान्वित कर रहा था। स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बटालियन अपने कर्तव्य निष्ठा और देश प्रेम के लिए जानी जाती है। वाहिनी ने अब तक लगातार 2 बार श्रेष्ठ वाहिनी पुरस्कार प्राप्त किया है। जो इस वाहिनी के क्रियाकलापों देश भक्ति और बेहतरीन कानून व्यवस्था का परिचायक है। उन्होंने इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पर गर्व है। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू जी का संदेश पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने वाहिनी के स्थापना दिवस पर सबको बधाई देते हुए वाहिनी के अधिकारियों व जवानों द्वारा किए गए सहासिक एवं उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने वाहिनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निर्भय सत्यनिष्टा और निष्पक्ष भाव से राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट उदाहरण रखने का आह्वान किया है। समारोह भव्य , मनोरंजक और प्रेरणादाई था। समारोह का मुख्य आकर्षक भव्य और उत्तम दर्जे की उत्कृष्ट परेड रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति व हिमाचली नाटी ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन। वाहिनी के त्वरित प्रक्रिया दल का डेमोंसट्रेशन हर किसी के मन को छू गया। वाहिनी के 35 अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आपदा राहत में त्वरित प्रक्रिया दल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के समादेशक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं छोटी काशी के पंडोह कस्बे में स्थित तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह के समदेशक पद पर सेवारत हूं। जिस वाहिनी का कार्यकाल गौरव में है। जिसके जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे अटल टनल, हाइड्रो प्रोजेक्ट व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं। आम नागरिक से लेकर वीवीपी आई सुरक्षा में हमारे जवान मुस्तैद रहते हैं। अपने कर्तव्य के लिए हमारे जवान अधिकारी अपने जीवन पर खेल जाते हैं। हमारे जवानों के हौसले हमेशा बुलंद रहते हैं। हमें हिमाचल पुलिस पर गर्व है। उन्होंने मुख्य अतिथि को वाहिनी में हो रहे समस्त क्रियाकलापों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वे हर जवान और अधिकारी के स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह हिमाचली टोपी के साथ सम्मानित किया। इस गौरव में आयोजन में पूर्व में रहे समादेशको के साथ एसपी मंडी को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वाहिनी के अतिरिक्त निदेशक सुरेश कुमार चौहान संजीव भाटिया सुरेंद्र शर्मा सहित डीएसपी फिरोज खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।