1 फरवरी 2023
सर्व देवता सेवा समिति की कार्यकारणी की बैठक संस्कृति सदन /देव सदन मैं प्रधान शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता मैं हुई बैठक मैं आए हुए कारदारो को देवी देवताओं और देवलुओं को ठहरने के लिए व्यवस्था बताई गई इस समय 25 देवी देवता जो स्कूल में ठहरते है उनको संस्कृति सदन / देव सदन मैं ठहराया जाएगा देवी देवताओं को सदन मैं जहा जहा ठहराया जाएगा उन देवी देवताओं के कारदारों को वह स्थान दिखाए गए इसके अतिरिक्त जहा जहा अस्थाई रसोईया बनाई जाएगी उसके बारे में भी चर्चा की गई देव संस्कृति परंपरा के अनुसार जो चली आ रही है उसके अनुसार ही सभी कार्य होंगे इसके अतिरिक्त जिन देवी देवताओं के स्थान पडल मैदान मैं अवरुद्ध हुए है उन देवी देवताओं को पडल मैदान के पास जो नया स्थान चिन्हित किया गया है उन देवी देवताओं के बैठने की व्यवस्था वहा की जाएगी माननीय उपायुक्त से अनुरोध है की अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला स्तब्दियों से मनाया जा रहा है रियासत के समय इस मेले में पडडल मैदान मैं ही सभी गतिविधीयां चलती आ रही है इसलिए संस्कृति धरोहर को यथावत चलाने के लिए देवी देवताओं को पडडल मैदान मैं स्थाई स्थान दिए जाए
इस बैठक मैं बी सी सरोच वरिष्ठ उप प्रधान गोबिंद ठाकुर उप प्रधान रेवती राम शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा महासचिव वेदराम युद्ध कुमार सलाहकार राजू राम स्यूंक्त सचिव बाला राम ,खीमा राम ,तोलु राम ,तेज सिंह , महेंद्र सिंह , कोले राम , तीर्थ राज, अमर सिंह ,मनोज कुमार आदि ने भाग लिया