ओपीएस बहाल करने पर लाहौल स्पीति के कर्मचारियों ने किया प्रदेश सरकार  का ध्न्यावाद


 विधायक रवि ठाकुर ने भी किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त 


  केलांग 13 जनवरी


 जिला लाहौल  स्पीति  के लाहौल इकाई के  एनपीएस कर्मचारी संघ  के अध्यक्ष  प्रताप  सिंह  ने कहा की प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल कर प्रदेश के लाखों कर्मियों को लोहड़ी का तोहफा दिया है।


उन्होंने  ने कहा की सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही ओपीएस बहाली की मांग को न केवल पूरा किया है बल्कि सरकारी कर्मियों को राहत प्रदान की है |

सरकार के इस निर्णय को लेकर  लाहौल एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है  उन्होंने सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय लेने पर समस्त एनपीएस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

 लाहौल के उदयपुर उप मंडल के शिक्षा विभाग से वर्ष 2015 में गांव मडग्राम के एनपीएस में  सेवानिवृत्त कर्मचारी के धर्मपत्नी सुखदेवी जी ने कहा की घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया गया था लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन बहाल कर  बहुत बड़ी राहत प्रदान की है | इसके लिए उन्होंने प्रदेश  सरकार के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हार्दिक धन्यवाद किया है |


 लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने भी सरकारी कर्मचारियों के हित के लिए प्रदेश सरकार के प्रथम कैबिनेट के  ऐतिहासिक फैसले का मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *