मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने विधायकों को खुश करने में ही गवां दिया एक महीना : इंद्र सिंह गांधी

 नेरचौक, 8 जनवरी (बीना चौहान) :  बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा है कि हिमाचल की नई सरकार ने आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र को तो अभी तक लागू कर नहीं पाई है, पर उल्टा मंहगाई का बोझ प्रदेश की जनता के कंधों पर डालने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट बनाते ही डीजल-पेट्रोल, आटा व अन्य रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ाकर लोगों को नई साल का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों की सरकार ही ऐसे फैसले ले सकती है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने मंत्रिमंडल बनाने में ही एक महीने से ज्यादा का वक्त लगा दिया है उस सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती है। इन्द्र सिंह गांधी ने तेल के बढ़े हुए दामों को लेकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से आम जनमानस बहुत आहत हुआ है तथा उन्हें इस सरकार का जनता के चुने जाने पर मलाल जरूर हुआ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सुखू की सरकार ने  1 महीना कांग्रेस की गुटबाजी को संभालने में ही खत्म कर दिया  विधायकों को खुश करने के लिए उन्हें मंत्री मंडल का गठन करने से पहले आधा दर्जन सी पी एस को शपथ दिलानी पड़ी और उसके बाद 7 मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई इस सारे घटनाक्रम से यह जगजाहिर हो गया है कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को जनता की परिवाह नहीं है हालांकि कांग्रेस के पास मैंडेट है फिर भी सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है पिछले 1 महीने से सभी विकास कार्यों पर रोक लगी है  पूर्व में रही भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों के डिनोटिफाई करने से भी जनता की समस्या बढ़ी है जनता खुले संस्थानों से सुविधाएं प्राप्त कर अपने को सहज महसूस कर रही थी लेकिन सरकार द्वारा संस्थानों को डिनोटिफाई करना प्रदेश की जनता से भददा मजाक है उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जनता के हित में  डिनोटिफाई कार्यालय को दोबारा से खोलने की मांग सदन में उठाई गई है अगर प्रदेश सरकार समय रहते भी डिनोटिफाई कार्यालयों को  शुरू नहीं करती है तो नेता प्रतिपक्ष के अगुवाई में भाजपा पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *