मंडी, ब्यूरो 

3 दिसम्बर 2022

मंडी की  बल्ह पुलिस थाना की टीम नें नागचला शनि मंदिर के समीप फोरलेन पर एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 88 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी रजत कुमार अपनी टीम के साथ नागचला शनि मंदिर के समीप फोरलेन पर मौजूद थे।  इस दौरान शक के आधार पर एक पैदल जा रहे 42 वर्षीय चित्र सिंह पुत्र देवी राम गांव चोहट डाकघर बागाचनोगी तहसील थुनाग जिला मंडी की तलाशी ली गई।

आरोपी के कब्जे से 2 किलो 88 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।उन्होंने बताया कि अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *