प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की गीत संगीत व नुक्कड़नाटक के माध्यम से दी जानकारी
मंडी ,11 सितंबर, 2022
हिमाचल प्रदेश और जन संपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल देव कला मंच जममोधर (करसोग) के कलाकार 09-09-2022 से विकास खंड बालीचौकी में हिमाचल प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़नाटक के माध्यम से दे रहे है | इन कार्यक्रमों में 09-09-2022 को बाली चौकी व पंजाई में 10-09-2022 को थाची व भनवास के गांव बागी में आज 11-09-2022 को सोमगाड व खलवाहन में कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये | इन कार्यक्रम में बहुत सी योजनाएं के बारे में जनस्मुहू को जागरूक किया जा रहा है|
जैसे :-
1) सामाजिक सुरक्षा पेंशन
2) मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना
3) खेत संरक्षण योजना
4) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
5) जन जीवन मिशन जैसी अनेकों योजनाओं के बारे में जनसमूह जागरूक का कर रहे है | इस कड़ी में 12-09-2022 को देवधार व माणि में कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे | इस दल में निम्न कलाकार है- दल के प्रभारी श्री हेमचंद हरनोट, रूपचंद, मणिचंद, जीवानंद, राकेश, खेमराज, पंकज वर्मा, बिट्टू, बिमला देवी, शांता देवी, शिल्पा आदि कलाकार भाग ले रहे है |