इलाका बदार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठकपूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न
पंडोह , 21 फरवरी
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पंडोह में इलाका बदार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक पूर्व कांग्रेसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव की समीक्षा की गई मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कौशल्या भाटिया की हार पर मंथन किया गया। जिसमें सर्व सम्मत रूप से स्वीकार किया गया कि अब तक के बाजार के इतिहास में जिला परिषद के कांग्रेसी उम्मीदवार को कौशल्या भाटिया के रूप में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं मगर उनकी हार पर दुख भी व्यक्त किया गया। वही ठाकुर कौल सिंह ने प्रसन्नता जताई कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के 70 में से 43 पंचायत प्रधान उपप्रधान चुनाव जीत कर आए हैं। ठाकुर कौल सिंह ने जहां कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 की सफलता का पाठ पढ़ाया वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए हर तिमाही में एक बैठक हर क्षेत्र में करने का भी निर्णय लिया। ठाकुर कौल सिंह ने धर्म के विधायक जो आठ आकर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोई एक काम बता दे जो उन्होंने अपने कार्यकाल में आरंभ किया हो जिसकी डीपीआर अपने आप बनाई हो ऐसा कोई कार्य उन्होंने अब तक नहीं किया है। जो विधायक प्राथमिकता में कार्य थे उन्हीं उन्हीं का उद्घाटन करते हुए झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। कर्म सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाका बदार में कौशल्या भाटिया ने जिला परिषद के चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे वोट प्राप्त किए हैं इसके लिए सभी मतदाताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
दूसरी खबर…. विजुअल यही बदल के चलाएं वाइट ठाकुर कौल सिंह की लगाएं जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है…
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह फडोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम को आड़े हाथों लिया। कॉल सिंह ने कहा कि जब जय राम जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हमने सबसे पहले उनका अभिनंदन किया स्वागत किया क्योंकि वह मंडी जिला के पहले मुख्यमंत्री बने। मगर आज हमें यह कहने में गुरेज नहीं है कि वह केवल सर आज के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। ऑल समूचे हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री केवल सर आज के विकास में मशगूल। मंडी से पडोह पहुंचने के लिए आज 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। सड़क की दुर्दशा प्रदेश सरकार की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि देशराज का विकास करें हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है मगर वह केवल सर आज के मुख्यमंत्री नहीं है वह समूचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री है इसलिए एक समान विकास की जरूरत है। ठाकुर जयराम ने पदर से अग्निशमन कार्यालय और और सब जज न्यायालय थुनाग पहुंचा दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताते हुए कहा कि आपने मंडी में वादा किया था कि पानी बिजली और सीवरेज का बिल आधा कर दिया जाएगा जो आज तक नहीं हुआ। इस बैठक में ठाकुर कौल सिंह जहां आक्रामक दिखे वही उनके कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। ठाकुर कौल सिंह आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं अबकी बार मुख्यमंत्री ठाकुर कौल सिंह के नारों से पंडोह गूंज रहा था। बैठक में कौशल्या भाटिया प्रदेश कांग्रेस महासचिव, वामन देव वर्मा अध्यक्ष दरग कांग्रेस बी आर सकलानी, देवेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष दरग कांग्रेश , महामंत्री पदम सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत रेशमा ठाकुर, प्रधान तारा देवी , प्रधान कमला चौहान, करमचंद भाटिया कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, एनएसयूआई बनारसी इकाई के अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।