कहा स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली से खुश नहीं नाचन की जनता,  पंचायत चुनाव में भाजपा के हराए गए कार्यकर्ता आए उनके  सम्पर्क में।

गोहर, 25 जनवरी (संजीव कुमार)
 सूबे में हुए पंचायतीराज चुनाव के दौरान नाचन विधायक की कारगुजारी का गुवार अब फटने पर आतुर हो गया है। जिससे पार्टी में खलबली का भूचाल सा आ गया है। नाचन भाजपा के दिग्ज कर्मठ कार्यकर्ता एंव मुख्यमंत्री के खासमखसों में शुमार ज्ञानचंद चौहान ने जिला परिषद वार्ड बासा-10 के चुनाव परिणाम में मिले भारी जनसमर्थन से  उत्साहित होकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। ज्ञानचंद ने विधानसभा चुनाव लड़ने की गूंज भरते ही स्थानीय विधायक विनोद कुमार पर हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को विश्राम गृह बासा में ज्ञानचंद चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान साफ कर दिया है आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते हाईकमान के पास टिकट को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। लेकिन उन्हें टिकट मिले या न मिले जनता के बीच कूदने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक ने जिप चुनाव के दौरान उनके खिलाफ जो षड्यंत्र तथा अपनी कारगुजारी का सहयोग दिया है। 2022 में एक एक करके भरपूर सहयोग के साथ करूंगा। ज्ञानचंद ने विधायक पर सीधे आरोप लगाया है कि नाचन की जनता विधायक की कार्यप्रणाली से कतई खुश नहीं है। जबकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  समूचे राज्य के चहुंमुखी विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में जुटे हुए। नाचन में सरकार की योजनाओं का सही तरीके से धरातल पर जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे खासकर नाचन में भाजपा को नुकसान पहुंच रहा है। जिसको लेकर जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि मेरी पृष्टभूमि गैर राजनीतिक परिवार से रही है। लेकिन जिप चुनाव के दौरान विधायक घर घर जाकर प्रचार करते रहे कि यह चुनाव उम्मीदवार के वजाए उनके व्यक्तिगत की लड़ाई बताते फिरे रहे। उन्होंने कहा कि विधायक ने पंचायत चुनाव में पार्टी के सैंकड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे लोगों को समर्थित प्रत्याशी घोषित कर पार्टी को गुमराह किया जो भाजपा मंडल, जिला कार्यकारिणी में शामिल है। जबकि अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को हराने के लिए कई हथकंडे अपनाए। जबकि कांग्रेस पार्टी हल्के में कहीं भी टक्कर में नहीं थी। पंचायत चुनाव में भाजपा के ही कार्यकर्ता आपस में चुनावी टक्कर में रहे। जिससे भाजपा के कार्यकर्ता विधायक की कार्यप्रणाली से नाखुश है। नाचन में करीब चार पंचायतों में ही पार्टी समर्थित प्रधान, उपप्रधान जीत पाए हैं। उन्होनें कहा कि चुनाव में हारे पार्टी के हर लोगों ने उनसे बराबर सम्पर्क बनाए हुए हैं और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए विवश कर लिया है। इस पर अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *