4.78 चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

बल्ह  पुलिस ने किया मामला दर्ज

बल्ह पुलिस ने 4.78 किलो ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है | खूब राम व सुनील नाम के  दोनों ही आरोपी  मंडी के रहने वाले हैं | पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है | मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी ने की है | उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *